डायन-बिसाही के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज

डायन बिसाही के आरोप में दो लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Aug 2019 08:31 PM (IST) Updated:Fri, 09 Aug 2019 06:36 AM (IST)
डायन-बिसाही के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज
डायन-बिसाही के आरोप में दो पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद सूत्र, कैरो (लोहरदगा) : कैरो थाना क्षेत्र के हरिजन मुहल्ला में विगत रात डायन-बिसाही के आरोप में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। जिसे लेकर कैरो थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार प्रखंड के हरिजन मुहल्ला निवासी कृष्णा राम का पुत्र प्रमोद राम ने थाना में दिए आवेदन में स्पष्ट किया है कि कारू राम के पुत्र राजन राम व दीपक राम ने डायन-बिसाही कहकर मारपीट किया है। आरोपियों द्वारा प्रमोद राम की मां व बहन पर डायन-बिसाही का आरोप लगाया गया है। मारपीट में प्रमोद के हाथ मे चोटें आई है। जिसे लेकर कैरो थाना में लिखित शिकायत किया गया है। मामले में कार्रवाई करते हुए कैरो थाना पुलिस ने धारा 323, 332, 325, 34 भादवि व 3/4 डायन-बिसाही अधिनियम के तहत कांड संख्या 21/19 में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

chat bot
आपका साथी