लोहरदगा में सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

road accident. झारखंड के लोहरदगा में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Fri, 29 Mar 2019 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 29 Mar 2019 06:00 PM (IST)
लोहरदगा में सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल
लोहरदगा में सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल

लोहरदगा, जेएनएन। शहरी क्षेत्र के मुख्य डाकघर के समीप शुक्रवार अपराह्न तेज रफ्तार बॉक्साइट लदे ट्रक ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से एक महिला की मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति और एक महिला घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में महिला का शव बुरी तरह से क्षत- विक्षत हो गया।

बताया जा रहा है कि कुडू थाना क्षेत्र के चुंद पतराटोली गांव निवासी अवतार प्रजापति का पुत्र महावीर महतो (27) अपनी पत्नी पूर्णिमा देवी (25) और मां पारो देवी (50) के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से लोहरदगा से कुडू की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुख्य डाकघर के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने महावीर की मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मोटरसाइकिल में बैठी पारो देवी नीचे गिर गई। ट्रक ने पारो को अपने पहिए के नीचे कुचल डाला है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में महावीर और पूर्णिमा को भी आंशिक रूप से चोटें आईं हैं। सड़क दुर्घटना की वजह से कुछ समय के लिए यहां पर सड़क जाम लग गया था।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही, ट्रक को भी कब्जे में ले लिया है। महावीर और पूर्णिमा को प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। एक माह के भीतर इस स्थान पर इस प्रकार की दूसरी घटना है। इससे पहले भी एक महिला की इसी तरह से मौत हो चुकी है। बार-बार यहां पर इस प्रकार की घटना होने से लोगों में आक्रोश है। 

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी