मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट : मंत्री

कांग्रेस के छह दिवसीय गौरव यात्रा के समापन में शामिल हुए मंत्री डा. रामेश्वर उरांव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 09:48 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 09:48 PM (IST)
मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट : मंत्री
मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट : मंत्री

मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट : मंत्री

- कांग्रेस के छह दिवसीय गौरव यात्रा के समापन में शामिल हुए मंत्री डा. रामेश्वर उरांव

- कुडू प्रखंड के पंडरा गांव से गौरव यात्रा निकलकर कुडू बस स्टैंड में हुआ भव्यता के साथ समापन

फोटो संख्या-

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आजादी के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 9 से 14 अगस्त तक चलाए गए गौरव यात्रा का समापन रविवार को कुडू प्रखंड में हुआ। गौरव यात्रा के समापन में स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री डा. रामेश्वर उरांव शामिल हुए। अंतिम दिन के पद यात्रा का शुभारंभ कुडू प्रखंड के पंडरा गांव से हुई, रांची-कुडू मुख्य मार्ग से गुजर कर कुडू बस स्टैंड पहुंची। जहां पर वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर सभी कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए गौरव यात्रा का समापन किया। मौके पर मंत्री डा. रामेश्वर उरांव ने कहा कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण देश बुरी तरह से पिछड़ता जा रहा है। अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है, महंगाई आसमान छू रही है। पूरे देश में नौकरियां समाप्त हो गई। देश के युवाओं को रोजगार देने में मोदी सरकार पूरी तरह से विफल साबित हुई है। आम लोगों का जीवन यापन करना कठिन हो गया है। ऐसे में इस सरकार से निजात पाने का एक ही विकल्प है आगामी 2024 में देश की जनता मोदी को सत्ता से बेदखल करें। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि आजादी के 75 वर्षगांठ के उपलक्ष्य में लोहरदगा जिले में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के सहयोग से 75 किलोमीटर का गौरव यात्रा सफलतापूर्वक पूरा किया गया। उन्होंने कहा कि गौरव यात्रा के उद्देश्य और इसके महत्व को जनजन तक पहुंचाने में सभी कांग्रेसियों ने अपना भरपूर योगदान दिया। उन्होंने कहा कि देश को 75 वर्ष पूर्व आजादी दिलाने से लेकर आजादी के बाद इस देश को विकास के रास्ते पर ले लाने का श्रेय देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को जाता है। जिन्होंने विभिन्न जाति, धर्म, भाषा, संस्कृति को मानने वाले सभी भारतीयों को एक सूत्र में बांधकर बिना भेदभाव के लोगों के मान सम्मान बढ़ाने का काम किया। इसके साथ विकास के पथ में आगे बढ़ने का अधिकार कांग्रेस पार्टी का दिया, परंतु 2014 के बाद जब से मोदी सरकार आई तब से आम लोगों को मुश्किल में डालने का काम किया जा रहा है। लोगों के अधिकारों को छीना जा रहा है और जाति धर्म के नाम पर गलत राजनीति की परंपरा की शुरुआत की गई। जो देश के एकता और अखंडता के लिए शुभ संकेत नहीं है। मौके पर कांग्रेस पार्टी के लोहरदगा जिला के सह संयोजक रमेश कुमार चीनी ने कहा कि लोहरदगा जिले में लगातार छह दिनों तक पदयात्रा के माध्यम से आजादी के 75 वें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश के शहीद वीर सपूतों को श्रद्धांजलि देने का काम कांग्रेसियों द्वारा किया गया। साथ ही देश की वर्तमान स्थिति के जिम्मेवार केंद्र के मोदी सरकार के गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी कार्य कांग्रेसियों ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हाजी शकील अहमद, नेसार अहमद, निशिथ जायसवाल, जगदीप भगत, सलीम अंसारी, तनवीर गौहर, फहद खान, सदरुल अंसारी, अनीस अहमद, जमील अंसारी, सामूल अंसारी, रविंद्र सिंह, सत्यदेव भगत, मुनीम अंसारी, फुलझड़ी देवी, सुनीता कच्छप, संतोषी उरांव, सनियारो उरांव, संगीता उरांव, सुखी उरांव, अमृता उरांव, सीमा भगत, प्यारी उरांव, विशाल डुंगडुंग, संजर अंसारी, जलील खान, तौसीफआलम, मुशर्रफ रजा सहित सैकड़ों कांग्रेसी शामिल थे।

chat bot
आपका साथी