बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

लोहरदगा में स्कूल की छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 09:31 PM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 06:20 AM (IST)
बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश
बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश

संवाद सूत्र, सेन्हा (लोहरदगा) : बच्चों ने स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया है। लोगों से अनुरोध किया कि अब स्वच्छता को लेकर सजग होने की आवश्यकता है। स्वच्छता से ही देश और समाज की तस्वीर बदली जा सकती है। सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित बुनियादी उच्च विद्यालय सेन्हा में सफाई अभियान चलाया गया। इस क्रम में बच्चों को काफी वक्त भी लगा। विद्यालय परिसर में मतदान के बाद जगह-जगह प्लास्टिक के थैले, सब्जी के छिलके, खाने की प्लेट बिखरे पड़े थे। बरामदे में बेंच-डेक्स अव्यवस्थित ढंग से रखे हुए थे। विद्यालय पहुंचते ही शिक्षकों ने प्रार्थना से पूर्व विद्यार्थियों की मदद से विद्यालय की सफाई की। विद्यालय में 3 मतदान केंद्र बनाए गए थे। पुलिस बल के ठहराव को लेकर क्लस्टर बनाया गया था। विद्यालय खुलते ही बच्चों ने अपने विद्यालय को सुव्यवस्थित करने में काफी समय दिया। उसके बाद ही पठन-पाठन शुरू किया गया। बच्चों द्वारा एक-एक कचरे को चुन कर उसे जमा किया गया। विद्यार्थियों में सफाई को लेकर काफी उत्साह था।

chat bot
आपका साथी