भगवान चित्रगुप्त की हुई विधि पूर्वक पूजा

सिमडेगा : जिला चित्रांश परिवार के द्वारा शुक्रवार को ¨प्रस चौक स्थित दुर्गा मंडप में भगवान चित्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 10:48 PM (IST)
भगवान चित्रगुप्त की हुई विधि पूर्वक पूजा
भगवान चित्रगुप्त की हुई विधि पूर्वक पूजा

सिमडेगा : जिला चित्रांश परिवार के द्वारा शुक्रवार को ¨प्रस चौक स्थित दुर्गा मंडप में भगवान चित्रगुप्त की पूजा आराधना की गई। इस मौके पर आचार्य पंडित श्यामसुंदर मिश्र ने विधि-विधान पूर्वक एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। वहीं यजमान के रूप में सुकेश रंजन श्रीवास्तव, निशेत कुमार, प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा ने पूजा-अर्चना की। मौके पर आरती के पश्चात प्रसाद का भी वितरण किया गया। मौके पर प्रो.निरंजन प्रसाद, अमरेन्द्र किशोर प्रसाद, विजय बख्शी, अनुज बख्शी, रवि बक्शी,उपेन्द्र श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव,नारू श्रीवास्तव, प्रसन्न कुमार सिन्हा, नरेश प्रसाद, अवधेश कुमार, मोहन सक्शेना आदि ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी