मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन को लेकर यात्रियों की हुई स्वास्थ्य जांच

कैरो प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रियों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 09:54 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 09:54 PM (IST)
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन को लेकर यात्रियों की हुई स्वास्थ्य जांच
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन को लेकर यात्रियों की हुई स्वास्थ्य जांच

कैरो (लोहरदगा) : कैरो प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रियों के लिए चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। कैरो प्रखंड के विभिन्न गांवों के 60 वर्ष से ऊपर के वृद्ध-वृद्धाओं की स्वास्थ्य जांच उप-स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर राकेश कुमार ने की। कैरो, गजनी, नरौली, हनहट, सढ़ाबे व गुड़ी पंचायत के कुल 56 हिन्दू धर्मावलम्बियों द्वारा प्रखंड कार्यालय में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा को लेकर आवेदन दिया गया था। जिनमें छह तीर्थ दर्शनार्थियों कोग अस्वस्थ्य पाया गया तथा 3 लोग अनुपस्थित रहे। दूसरी ओर अल्पसंख्यक समुदाय के कुल 29 तीर्थ दर्शनार्थियों में 1 अस्वस्थ्य व 2 लोग अनुपस्थित रहे। हिन्दू धर्मावलम्बियों को पूरी व मुस्लिम धर्मावलम्बियों को अजमेर शरीफ भेजा जाएगा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार, डा. राकेश कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी सुनील चंद्र कुंवर, एएनएम राजमनी कुमारी, लालदेव भगत, मुखिया करमचंद भगत, हिफजूर रहमान, प्रवीण साहू, जाहिद अंसारी एवं मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शनार्थी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी