सेना के जवान ने फांसी लगा कर किया आत्महत्या का प्रयास

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला टंगरा टोली गांव में मकान बना कर रहने वाले बगडू थाना क्षेत्र के अरेया गांव निवासी सेना के जवान ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Oct 2018 09:46 PM (IST) Updated:Sun, 21 Oct 2018 09:46 PM (IST)
सेना के जवान ने फांसी लगा कर किया आत्महत्या का प्रयास
सेना के जवान ने फांसी लगा कर किया आत्महत्या का प्रयास

सेन्हा (लोहरदगा) : लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के बदला टंगरा टोली गांव में मकान बना कर रहने वाले बगडू थाना क्षेत्र के अरेया गांव निवासी सेना के जवान ने पारिवारिक विवाद में फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसे समय रहते इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि अरेया गांव निवासी मंगला उरांव का पुत्र विरेंद्र उरांव (28) का परिवार बदला टंगरा टोली में मकान बना कर विगत कई वर्षों से रह रहा है। विरेंद्र थल सेना में कार्यरत है। विगत विगत दिनों ही छ़ुट्टी में घर आया हुआ था। वह विगत 19 अक्टूबर को मेला गया था। जहां देर से लौटने को लेकर घर में विवाद हो गया। इसके बाद विरेंद्र ने घर के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों को समय रहते इस बात की जानकारी हुई। इसके बाद विरेंद्र को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद विरेंद्र को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी