नाबालिग से वर्षों से दुष्कर्म कर रहा दो बच्चों का बाप धराया, जेल Lohardaga News

Jharkhand. लोहरदगा जिले के किस्को थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी एक व्यक्ति को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 20 Jul 2019 02:59 PM (IST) Updated:Sat, 20 Jul 2019 03:00 PM (IST)
नाबालिग से वर्षों से दुष्कर्म कर रहा दो बच्चों का बाप धराया, जेल Lohardaga News
नाबालिग से वर्षों से दुष्कर्म कर रहा दो बच्चों का बाप धराया, जेल Lohardaga News

लोहरदगा, जासं। लोहरदगा जिले के किस्को पुलिस ने थाना क्षेत्र की एक नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी एक व्यक्ति को उसके ससुराल गढ़ा टोली से गिरफ्तार कर शनिवार को लोहरदगा जेल भेज दिया। आरोपी दो बच्चे का बाप है। किस्को थाना प्रभारी जगलाल मुंडा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के ईरगांव निवासी बिहारी उरांव का पुत्र महावीर उरांव एक नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर वर्षों से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। नाबालिग के परिजनों ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की।

इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी को सदर थाना क्षेत्र के लोहरदगा गढ़ा टोली से बीती रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि दुष्कर्मी ने नाबालिग को डरा-धमकाकर अनेकों बार दुष्कर्म किया। उक्त आरोपी युवक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। वह ससुराल में रहकर ड्राइवर का काम करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि इस संदर्भ में किस्को थाना में आइपीसी की धारा 376 पोक्सो एक्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। केस के अनुसंधानकर्ता महिला एएसआइ मीरा सिंकू को बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी