डोभा निर्माण के लिए पदाधिकारियों की लग रही क्लास

लोहरदगा : लोहरदगा में जल संरक्षण को लेकर सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना डोभा निर्माण को लेकर पदाध

By Edited By: Publish:Mon, 30 May 2016 08:59 PM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 08:59 PM (IST)
डोभा निर्माण के लिए पदाधिकारियों की लग रही क्लास

लोहरदगा : लोहरदगा में जल संरक्षण को लेकर सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना डोभा निर्माण को लेकर पदाधिकारियों की क्लास लग रही है। जिला प्रशासन ने 15 जून तक मनरेगा के तहत 1700 व भूमि संरक्षण के तहत 3000 सहित कुल 4700 डोभा निर्माण को लेकर कुल 73 अधिकारियों को दैनिक अनुश्रवण, पर्यवेक्षण व प्रतिवेदन के लिए प्रतिनियुक्त किया है। सभी पंचायतों के प्रभारी पदाधिकारी को प्रति दिन डोभा का दो-दो फोटोग्राफ को ईमेल के जरिए जिला प्रशासन को भेजने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड के सभी वरीय पदाधिकारियों को प्रतिदिन पांच डोभा का स्थल भ्रमण करते हुए गोपनीय कार्यालय को प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया है। प्रखंड के सभी वरीय पदाधिकारियों, सभी पंचायत के प्रभारी पदाधिकारियों को अभियान चलाकर प्रत्येक गांव में पांच डोभा के अनुसार निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की लक्ष्य है। सभी बीडीओ को प्रति दिन दस डोभा का निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन ने सदर प्रखंड के लिए 12, सेन्हा प्रखंड के लिए 11, भंडरा प्रखंड के लिए 9, कैरो प्रखंड के लिए 6, कुडू प्रखंड के लिए 14, किस्को प्रखंड के लिए 9 व पेशरार प्रखंड के लिए 5 वरीय पदाधिकारी नियुक्त किए हैं। इसके अलावे सात प्रखंडों के लिए सात वरीय प्रभारी पदाधिकारी भी बनाए गए हैँ। लोहरदगा के सदर प्रखंड में 264, सेन्हा प्रखंड में 357, भंडरा प्रखंड में 252, कैरो प्रखंड में 192, कुडू प्रखंड में 357, किस्को प्रखंड में 375 और पेशरार प्रखंड में 400 डोभा का निर्माण मनरेगा से, इसी प्रकार से भूमि संरक्षण विभाग के माध्यम से क्रमश: 193, 473, 527, 395, 225, 259 और 421 डोभा का निर्माण करना है।

chat bot
आपका साथी