विभिन्न मुद्दों को लेकर झाविमो ने दिया धरना

लोहरदगा : झारखंड विकास मोर्चा की लोहरदगा जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को मोर्चा कार्यकर्ताओं न

By Edited By: Publish:Mon, 30 May 2016 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 06:39 PM (IST)
विभिन्न मुद्दों को लेकर झाविमो ने दिया धरना

लोहरदगा : झारखंड विकास मोर्चा की लोहरदगा जिला इकाई के तत्वावधान में सोमवार को मोर्चा कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राशन कार्ड, भ्रष्टाचार सहित अन्य मुद्दों को उजागर किया।अवसर पर मोर्चा के जिला संयोजक मोहिबुल्ला अंसारी ने कहा कि जिले की आम जनता समस्याओं से जूझ रही है। वहीं दूसरी ओर जिला स्थापना दिवस के मौके पर शंख महोत्सव के नाम पर लाखों रुपए उड़ाए गए। राज्य सरकार चार महीने से गरीबों को सस्ते दर पर अनाज नहीं दे रही। लोहरदगा जिले में भ्रष्टाचार और बिजली की स्थिति काफी दयनीय है। बालमुकुंद लोहरा ने कहा कि सरकार हर मोर्चा पर विफल है। सरकारी योजनाओं में लूट एवं भ्रष्टाचार मचा है। गरीब जनता को न तो राशन कार्ड मिला है और न ही चार माह से राशन। इसके लिए कोई देखने सुनने वाला नहीं है। गुलाम मुर्तुजा अंसारी ने कहा कि राज्य से लेकर केंद्र सरकार अपनी पीठ खुद थपथपा रही है। किसानों को अभी तक सूखा राहत की राशि भी नहीं मिली है। किसानों के पास बिचड़ा के लिए पैसे नहीं हैं। यदि राज्य सरकार समस्याओं का हल नहीं करती है तो मोर्चा द्वारा और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर तपेश्वर प्रजापति, पवन तिग्गा, हुमन साहु, सरवर अंसारी, नेहाल अख्तर, सोमरा उरांव, शमीम अंसारी, अमिन अंसारी, बंदे उरांव, इकबाल अंसारी, सुबोध प्रसाद, सोमरा मुंडा, उमा देवी, सीतरमुनी देवी, रेणू देवी, दीपा देवी, संजय कुमार, बिरजू लोहरदगा, लल्लू यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी