किस्को में महफिल-ए-कव्वाली आज

किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्तिथ ईदगाह मैदान में 31 मई की रात महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन किया

By Edited By: Publish:Mon, 30 May 2016 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 05:40 PM (IST)
किस्को में महफिल-ए-कव्वाली आज

किस्को (लोहरदगा) : प्रखंड मुख्यालय स्तिथ ईदगाह मैदान में 31 मई की रात महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन किया गया है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। महफिल-ए-कव्वाली मुम्बई के टीबी ¨सगर मीना तबस्सुम एवं इमदाद शाबरी अपना जलवा बिखेरेंगे। इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया सह एकता कमेटी की अध्यक्ष सुखमनी लकड़ा ने दी। उन्होंने बताया के एकता कमेटी के तत्वावधान में महफिल-ए-कव्वाली का आयोजन किया जा रहा है। महफिल-ए-कव्वाली में स्थानीय लोगों के अलावे झारखंड के विभिन्न जिले से हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर महफिल-ए-कव्वाली का लुत्फ उठाएंगे। महफिल-ए-कव्वाली का आनंद लेने के लिए बाहर से आने वाले लोगों के लिए कमेटी की ओर से विशेष व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी