विद्यार्थी हमेशा सपनों को ऊंचा रखें : डॉ. अरुण

लोहरदगा : ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में शनिवार को शैक्षिक सेमिनार का आयोजन किया गया। वहीं ग्रेटर

By Edited By: Publish:Sat, 30 Apr 2016 06:57 PM (IST) Updated:Sat, 30 Apr 2016 06:57 PM (IST)
विद्यार्थी हमेशा सपनों को ऊंचा रखें : डॉ. अरुण

लोहरदगा : ग्रेटर त्रिवेणी पब्लिक स्कूल में शनिवार को शैक्षिक सेमिनार का आयोजन किया गया। वहीं ग्रेटर त्रवेणी टायनी टास्क विद्यालय में टैंलेंट और पैरेंट्स डे का भी आयोजन हुआ। दोनों ही कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व पुलिस महानिरीक्षक डॉ. अरुण उरांव और विद्यालय के चेयरमैन प्रवीण कुमार ¨सह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यकम का शुभारंभ किया।

इस मौके पर डॉ. अरुण उरांव ने कहा की विद्यार्थियों को हमेशा ऊंचे सपने देखने चाहिए। सपना बड़ा होगा तभी सफलता भी बड़ी मिलेगी। भविष्य निर्माण के लिए वर्तमान में व्यापक क्षेत्र हैं। अपनी रुचि को देखते हुए ईमानदारी से परिश्रम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कमी नहीं है बस नेतृत्व का अभाव है। बच्चों को हमेशा आउटडोर गेम खेलना चाहिए इससे आक्रमण और रक्षा का ज्ञान मिलता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस सेवा में जाने के लिए कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

प्रवीण कुमार ¨सह ने कहा की विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचानें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ले प्रतिबद्ध है। टैलेंट और ग्रैंड पैरेंट्स डे में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से सबको प्रभावित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश ¨सह, सुनीता चितौड़ा, रघुवीर शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी