पश्चिम बंगाल से लौटे दो व्यक्ति सहित 13 कोरोना संदिग्ध

़लोहरदगा में 13 क्वारंटाइन सेंटर में भेजे गए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Apr 2020 08:03 PM (IST) Updated:Tue, 07 Apr 2020 06:21 AM (IST)
पश्चिम बंगाल से लौटे दो व्यक्ति सहित 13 कोरोना संदिग्ध
पश्चिम बंगाल से लौटे दो व्यक्ति सहित 13 कोरोना संदिग्ध

जागरण संवाददाता, लोहरदगा : झारखंड के रांची में सोमवार को फिर से कोरोना पॉजिटिव का मामला सामने आने के बाद लोहरदगा जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सिस्टम क्वारंटाइन में 141 और होम क्वारंटाइन में 2012 समेत कुल 2153 लोगों पर प्रशासन की नजर है। बता दें कि पश्चिम बंगाल से लौटे दो लोगों सहित कुल 13 संदिग्ध लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड लोहरदगा में भर्ती किया है। इन सभी 13 लोगों के सैंपल की जांच के लिए रिम्स भेजा गया है। सभी 13 लोग भंडरा के तहसील कचहरी स्थित क्वारंटाइन वार्ड में विगत पहली अप्रैल से भर्ती थे। स्वास्थ्य विभाग को मामले में जानकारी मिलने और संदेह होने के बाद सभी को तत्काल आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। पश्चिम बंगाल से लौटे दोनों लोग भंडरा के रहने वाले हैं और नियमित रूप से सब्जी लेकर पश्चिम बंगाल जाते थे।

ग्रामीणों द्वारा मामले की सूचना प्रखंड प्रशासन को मिलने के बाद इन्हें विगत पहली अप्रैल से क्वारंटाइन वार्ड में रखा गया था। अब स्वास्थ्य विभाग को जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। विभागीय सूत्रों की माने तो स्वास्थ्य विभाग को यह सूचना मिली है कि पश्चिम बंगाल सब्जी लेकर जाने वाले दोनों लोग बांग्लादेशी भी हो सकते हैं। इसकी जांच की जा रही है।

लोहरदगा से स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व में भेजे गए सभी 8 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर 36 क्वारंटाइन सेंटर के साथ 830 बेड तैयार हैं। यहां पर कोरोना संक्रमण से किसी के प्रभावित होने की आशंका पर उन्हें 14 दिनों तक क्वारंटाइन किया जाएगा। सेन्हा प्रखंड में 02 सेंटर में 172 बेड है। सेन्हा प्रखंड में दो जगहों पर क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। पहला क्वारंटीन सेंटर जवाहर नवोदय विद्यालय को बनाया गया है। जिसमें 72 बेड की व्यवस्था है। दूसरा क्वारंटीन सेंटर 100 बेड की क्षमता वाला, बक्सीडीपा के दीनदयाल कौशल केंद्र को बनाया गया है। किस्को प्रखंड में 08 सेंटर में 98 बेड है। इस प्रखंड में पांच पंचायत सचिवालयों नवाडीह, खरकी, बेटहठ, हिसरी व अरेया पंचायत, पाखर स्थित आरोग्यम अस्पताल तथा आयुष केंद्र किस्को में 10-10 बेड वाले क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं परहेपाट के आश्रम विद्यालय को 28 बेड वाले क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किया गया है। भंडरा प्रखंड में 04 सेंटर में 118 बेड हैं। भंडरा प्रखंड में कुल 4 जगहों पर क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। कैरो प्रखंड में 07 सेंटर में 90 बेड है। लोहरदगा प्रखंड में 05 सेंटर में 112 बेड हैं। नगर पर्षद क्षेत्र में 01 सेंटर में 80 बेड है। कुडू प्रखंड में 08 सेंटर में 160 बेड है।

chat bot
आपका साथी