कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से नहीं हो पाया है संपर्क

कैरो (लोहरदगा) : बारिश से कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से अब तक संपर्क नहीं हुआ है। प्रखंड के पूर्वी

By Edited By: Publish:Mon, 03 Aug 2015 08:11 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2015 08:11 PM (IST)
कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से नहीं हो पाया है संपर्क

कैरो (लोहरदगा) : बारिश से कई गांवों का प्रखंड मुख्यालय से अब तक संपर्क नहीं हुआ है। प्रखंड के पूर्वी क्षेत्र में स्थित कंदनी नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी होने से चाल्हो, महुवरी, गोपालगंज आदि गांवों के लोग प्रखंड मुख्यालय नहीं आ पा रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र में तीन दिनों तक लगातार हुई बारिश से 29 गरीबों का मकान ध्वस्त हो गया है। कैरो निवासी जमीरउद्दीन अंसारी, नया टोली के आलम खान, हनहट की शबनम खातून, सुखदेव उरांव, विकास भगत, जिगु उरांव, चुंदा उरांव गुड़ा उरांव, बिराज पुर के सानिया उरांव, गजनी की मंगरी उरांव, मुश्ताक अंसारी, महेश महतो, खरता के सुरेश महतो, टाटी के जयराम सिंह सहित 29 लोगों के मकान ध्वस्त हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी