लीड ::: सूचना प्रौद्योगिकी का विकास जरूरी : डीसी

लोहरदगा : शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को चुन्नीलाल उवि परिसर में उच्च शिक्षा व्यवस्था को

By Edited By: Publish:Fri, 20 Mar 2015 07:43 PM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2015 07:43 PM (IST)
लीड ::: सूचना प्रौद्योगिकी का विकास जरूरी : डीसी

लोहरदगा : शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को चुन्नीलाल उवि परिसर में उच्च शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर सूचना और प्रौद्योगिकी का नया तरीका विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर डीसी ने कहा कि आध्यात्म एवं संस्कृति हमें विरासत में मिली है, परंतु टेक्नोलॉजी नहीं मिली है। सूचना प्रौद्योगिकी का विकास जरूरी है, तभी शिक्षा का विकास भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए वर्तमान में उपलब्ध तकनीक का उपयोग बेहद जरूरी है। इसके माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ाया जा सकता है। डीईओ उर्मिला कुमारी ने कहा कि वर्तमान समय प्रतिस्पद्र्धा का है और ऐसे में हमें समय के साथ चलना चाहिए। अब सिर्फ किताब के सहारे ज्ञान प्राप्त करना सीमित नहीं रह गया है। इसके आगे भी सोचने और कुछ कर गुजरने की जरूरत है। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग बेहद आवश्यक है। जिला शिक्षा अधीक्षक प्रबला खेस ने कहा कि दूसरों से मुकाबला करने के लिए अपने आप में तैयारी जरूरी है। प्रतिस्पद्र्धा के इस दौर में शिक्षा के हर बेहतर तकनीक को अपनाना होगा। मौके पर शोभित मिंज, चंद्रपति भगत, एलिस तिर्की, राहुल कुमार, संजय कुमार पांडे, सौरभ कुमार गुप्ता, उदय कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी