आम के पेड़ को बीमारी से बचाने की बताई गई तकनीक

By Edited By: Publish:Tue, 16 Sep 2014 08:55 PM (IST) Updated:Tue, 16 Sep 2014 08:55 PM (IST)
आम के पेड़ को बीमारी से बचाने की बताई गई तकनीक

लोहरदगा : आम वृक्ष में मधुवा कीड़ा से बचाव के लिए प्रदान संस्था के माध्यम से मंगलवार को सदर प्रखंड के हिरही गांव में सेंटर ओपनिंग की तकनीक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में पूर्वी क्षेत्र के कृषि अनुसंधान परिषद व अनुसंधान केंद्र रांची के परियोजना और प्रदान संस्था की ओर से किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें पूर्वी क्षेत्र के भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक महेश धाकड़, शोध सहायक अंजली कुमारी, सरिता मेहता व आशा कुमारी ने किसानों को इस तकनीक प्रक्रिया और फायदों पर विस्तार से चर्चा की। मौके पर कृषि वैज्ञानिक महेश धाकड़ ने कहा कि आम के पेड़ में फूलों के झड़ने का मुख्य कारण पावडरी मिलड्स व मधुवा कीड़ा है। इसकी रोकथाम के लिए सेंटर ओपनिंग एक अत्यंत ही प्रभावी प्रणाली है। इस प्रणाली में पेड़ के मध्य भाग के डालों को इस तरह काटा जाता है कि सूरज की पड़ने वाली किरण पेड़ के अंदर तक आ पाए। इससे बीमारियों पर रोक लगाया जा सकता है। प्रशिक्षण में गांव की 12 महिला किसानों और प्रदान के दो पर्यवेक्षक विनोद कुजूर ओर सोहरा उरांव शामिल थे।

chat bot
आपका साथी