बूथ कमेटियों का होगा पुनर्गठन

By Edited By: Publish:Thu, 21 Aug 2014 07:37 PM (IST) Updated:Thu, 21 Aug 2014 07:37 PM (IST)
बूथ कमेटियों का होगा पुनर्गठन

सेन्हा (लोहरदगा) : विधानसभा चुनाव को लेकर सेन्हा प्रखंड आजसू पार्टी द्वारा बूथ कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा। इसकी जानकारी आजसू के लाल वीरेन्द्र नाथ शाहदेव ने दी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बूथ कमेटी में पार्टी के दस-दस समर्पित व सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 26 अगस्त को विशुनपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन घाघरा हाई स्कूल मैदान में होगा, जिसमें जिले के आजसू कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।

chat bot
आपका साथी