तेज हथियार से काटकर ग्रामीण की हत्या

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि हत्या के मामले में मृतक के पुत्र ने पांच लोग दरोगा सिंह मनोहर सिंह मिथिलेश सिंह विकास सिंह और शीला देवी के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

By Utkarsh PandeyEdited By: Publish:Tue, 25 Oct 2022 05:26 PM (IST) Updated:Tue, 25 Oct 2022 06:40 PM (IST)
तेज हथियार से काटकर ग्रामीण की हत्या
कुदाल से काटकर एक की हत्या, पुलिस ने किया शव बरामद

मनिका (लातेहार) संवाद सूत्र। मनिका थाना क्षेत्र कोपे पंचायत के जगतु गांव निवासी तेतर भुइयां 61 वर्ष की रविवार की रात कुदाल से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र दिनेश भुइयां ने बताया कि हम लोगों का दो घर है। एक घर जगतू गांव में है और दूसरा जंगल में है। पिताजी रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे खाना खाकर जंगल वाले घर में सोने चले गए। वह हमेशा उसी घर में सोते थे।

सुबह में लोगों से जानकारी मिली कि पिता की हत्या हो गई है। जानकारी मिलते ही मृतक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मनिका थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसआई गौतम कुमार, प्रदीप राय समेत कई पुलिस बल के जवान घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। मृतक के पुत्र ने बताया जमीन का विवाद गांव के ही लोगों के साथ चल रहा था।

वह जंगल की जमीन साफ करके खेती बाड़ी के लिए तैयार किया था। मगर गांव के दरोगा सिंह समेत कई लोग हमारे जंगल की जमीन पर कब्जा करना चाहता था। कई बार लड़ाई झगड़ा भी हुआ था। इन्हीं लोगों ने मिलकर हत्या की है। थाना प्रभारी शुभम कुमार ने कहा कि हत्या के मामले में मृतक के पुत्र ने पांच लोग दरोगा सिंह, मनोहर सिंह, मिथिलेश सिंह, विकास सिंह और शीला देवी के विरुद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराया है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी