सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात युवक की मौत

संवाद सूत्र लातेहार सदर अस्पताल लातेहार में शनिवार को इलाज के दौरान एक अज्ञात युवक की म

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Jan 2022 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 01 Jan 2022 10:43 PM (IST)
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात युवक की मौत
सदर अस्पताल में इलाज के दौरान अज्ञात युवक की मौत

संवाद सूत्र, लातेहार : सदर अस्पताल लातेहार में शनिवार को इलाज के दौरान एक अज्ञात युवक की मौत हो गई।अस्पताल प्रबंधक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। लातेहार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल हेरहंज थाना को सूचित किया गया। हेरहंज थाना पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर कागजी प्रतिक्रिया पूरी कर इसकी पहचान के लिए इंटरनेट में फोटो शेयर किया। परंतु फोटो शेयर के बाद भी मृतक युवक की पहचान नहीं हो सका है। इधर मृतक का शव अस्पताल से नहीं हटाने पर मरीजों ने हल्ला हंगामा शुरू किया। इसके बाद शव को अस्पताल के बेड से हटा कर दूसरे जगहों पर शिफ्ट कर दिया है।ज्ञात हो कि 30 दिसम्बर को हेरहंज थाना पुलिस ने एक अज्ञात युवक घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मास्क अनिवार्यता को लेकर प्रशासन ने चलाया अभियान

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : देश और प्रदेश में ओमिक्रोन वैरिएंट की दस्तक के बाद लातेहार जिला प्रशासन ने सतर्क हो गया है। नववर्ष 2022 के प्रथम दिन सड़क सुरक्षा और कोरोना जागरूकता को लेकर उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार चंदवा अंचलाधिकारी सुरेंद्र कुमार सिंह और अंचल निरीक्षक रमेश रविदास के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की। बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर पिकनिक जाने वाले पर्यटकों के बीच कोविड अनुरूप व्यवहार के अनुपालन सुनिश्चित कराने को लेकर मास्क जांच अभियान चलाया। इस दौरान प्रशासन द्वारा इंदिरा गांधी चौक व चंदवा थाना के समीप सैकड़ो की संख्या में दो पहिया, चार पहिया वाहनों में सवार लोगो का मास्क जांच किया व मास्क का उपयोग अनिवार्य रुप से करने को लेकर सख्त निर्देश भी दिया। वाहन चालको से संयमित रहकर वाहन चलाने की अपील भी की।

chat bot
आपका साथी