राजद ही करेगा राज्य का विकास : अन्नपूर्णा

लातेहार : राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राजद पार्टी ही राज्य का विकास व भ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Feb 2018 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 16 Feb 2018 06:55 PM (IST)
राजद ही करेगा राज्य का विकास : अन्नपूर्णा
राजद ही करेगा राज्य का विकास : अन्नपूर्णा

लातेहार : राजद की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राजद पार्टी ही राज्य का विकास व भला कर सकती है। वे शुक्रवार को लातेहार में राजद की बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं। उन्होंने आने वाले चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण लोग आज भी पलायन करने को मजबूर हैं। राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। राज्य में उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं, यहां शिक्षा का स्तर गिर गया है प्राइवेट स्कूल न रहे तो शिक्षा का स्तर और भी बदतर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सरकारी स्कूल को खराब नहीं कह रही हैं और न ही प्राइवेट स्कूलों को प्रमोट कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बावत सरकार का ध्यान आकृष्ट कराना चाहती हैं। सरकारी स्कूलों में पर्याप्त संख्या में शिक्षक नहीं हैं, कई जगहों पर 15 दिनों से सरकारी स्कूल तक बंद पड़े हैं और शासन-प्रशासन को इसकी सुध नहीं है। इस मौके पर राजद के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मनोज कुमार, जिलसध्यक्ष रामप्रवेश यादव, पूर्व विधायक रामचंद्र ¨सह, लक्ष्मण यादव, अब्दुल खालिद, भास्कर वर्मा, अजय चंद्रवंशी, सत्येंद्र यादव, रंजीत कुमार, नसीम अंसारी, बली यादव व गुजर उरांव समेत काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी