लातेहार में जेजेएमपी के साथ पुलिस मुठभेड़, दो उग्रवादी गिरफ्तार

लातेहार के मनिका में पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब दो घंटे तक मुड़भेड़ चली।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Mon, 06 Nov 2017 02:04 PM (IST) Updated:Tue, 07 Nov 2017 09:32 AM (IST)
लातेहार में जेजेएमपी के साथ पुलिस मुठभेड़, दो उग्रवादी गिरफ्तार
लातेहार में जेजेएमपी के साथ पुलिस मुठभेड़, दो उग्रवादी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, मनिका (लातेहार)। थाना क्षेत्र के बरवैया-कुमरही जंगल में सोमवार सुबह पुलिस व जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल चिंतामन गंझू (25) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

चिंतामन चतरा जिले के जोरी थाना क्षेत्र के बांदुडीह गांव का रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार ¨सह ने बताया कि घायल उग्रवादी चिंतामन समेत एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। बरवैया के जंगलों में जेजेएमपी के उग्रवादियों के होने की सूचना पर रविवार रात ही छापामारी अभियान चलाया गया। सोमवार सुबह पुलिस के साथ उग्रवादियों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक लोडेड एसएलआर समेत पिट्ठू के अलावा जेजेएमपी का लेटरपैड डायरी व पत्र बरामद किया है।

कई बरामद कागजात भी बरामद हुए हैं जिनमें कई सफेदपोश व उनके सहयोगियों के बारे में जानकारी है। उन्होंने बताया कि अभी भी जेजेएमपी के उग्रवादियों के विरुद्ध पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है। जानकारी के अनुसार चिंतामन अपने दस्ते के साथ था और वह संतरी की ड्यूटी कर रहा था। इधर पुलिस ने उग्रवादियों पर नजर पड़ते ही गोली चला दी, जिससे चिंतामन घायल होकर वहीं गिर पड़ा। चिंतामन के दाहिने हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने एक अन्य गिरफ्तार उग्रवादी का नाम नहीं बताया है।

पलामू में नक्सली गिरफ्तार, हथियार जब्त 

पलामू के लेस्लीगंज बोहिता माइंस पर हमला करने वाले नक्सली को पुलिस ने गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार जब्त किए हैं। इस मामले में राजहरा के उपमुखिया को भी गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी