चंदवा में मनी जन्माष्टमी

चंदवा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की चंदवा में भी धूम रही। प्रखंड समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 07:01 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 07:01 PM (IST)
चंदवा में मनी जन्माष्टमी
चंदवा में मनी जन्माष्टमी

चंदवा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की चंदवा में भी धूम रही। प्रखंड समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रो में रविवार की रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम मनाया गया। शहर के गुलायची बाबा मंदिर, हरैया ठाकुरबाड़ी, श्रीराम दरवार मंदिर सरोजनगर, सीआरपीएफ कैंप, कामता, कुजरी, महुआमिलान, वनशक्ति, सासंग समेत अन्य इलाकों में जन्माष्टमी के मौके पर विशेष पूजन किया गया। भगवान कृष्ण की झांकी निकाली गयी। मंदिरों में महिलाओं के द्वारा विशेष भजन-कीर्तन व पूजा अचर्ना की गई। घडी में मध्यरात्रि के 12 बजते ही भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष किए गए। जन्मोत्सव पर लोगो ने सोहर गाया। भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप लल्ला को झुला झुलाया गया। भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। कई बच्चों को कृष्ण के रूप में सजाया संवारा गया था। तैयार किया गया था।

chat bot
आपका साथी