मतदाता सूची पुनरीक्षण को ले बैठक

संवाद सूत्र महुआडांड़ (लातेहार) अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 05:53 PM (IST)
मतदाता सूची पुनरीक्षण को ले बैठक
मतदाता सूची पुनरीक्षण को ले बैठक

संवाद सूत्र, महुआडांड़ (लातेहार) : अनुमंडल कार्यालय के सभागार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी नित निखिल सुरीन की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक की गई। बैठक में मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने, नाम सुधारने एवं हटाने को लेकर विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए राजनीतिक पार्टियों के सदस्यों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में बीडीओ टुडू दिलीप, भाजपा मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद, कांग्रेसी नेता अभय मिज, झामूमो प्रखंड अध्यक्ष जुवेल लकड़ा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम, झामूमो युवा प्रखंड अध्यक्ष विनोद टोप्पो, अनिल मनोहर आदि के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी