मनिका में बिजली चोरी में 16 पर प्राथमिकी

संवाद सूत्र मनिका (लातेहार) प्रखंड के नामुदाग और भटको में विद्युत सहायक अभियंता राजदेव मे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Oct 2020 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2020 05:12 AM (IST)
मनिका में बिजली चोरी में 16 पर प्राथमिकी
मनिका में बिजली चोरी में 16 पर प्राथमिकी

संवाद सूत्र, मनिका (लातेहार) : प्रखंड के नामुदाग और भटको में विद्युत सहायक अभियंता राजदेव मेहता और जेई अंकित कुमार ने छापेमारी अभियान चलाकर 16 लोगों को बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। अवैध रूप से बिजली चोरी के आरोप में अभियंता ने मनिका थाना में एफआइआर दर्ज कराया है। वहीं सभी आरोपितों पर जुर्माना भी लगाया है। अभियंता ने भटको गांव निवासी संजय प्रसाद पर तीन हजार रुपये, नामुदाग निवासी कलीम मियां, इदरीश अंसारी, अब्दुल मुनोफ, मुर्तजा मियां, मकबुल मियां और उमेश ठाकुर ,रियाजुद्दीन मियां पर तीन-तीन हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।वहीं नामुदाग निवासी राजेंद्र ठाकुर, नरेश ठाकुर, बिहारी ठाकुर, प्रेमचंद ठाकुर, परशुनाथ ठाकुर, फिरोज मियां पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। सहायक अभियंता ने कहा कि प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं जेई अंकित कुमार ने बताया कि कई उपभोक्ताओं का बिजली बकाया रहने के बाद कनेक्शन काट दिया गया था। इसके बावजूद अवैध तरीके से बिजली चोरी करते पकड़े गए। छापेमारी में जेई अंकित कुमार, सहायक विद्युत अभियंता राजदेव मेहता, लाइनमैन रूपनारायण, अमित कुमार, अरविद मांझी, विजय सिंह और मनिका थाना पुलिस के जवान उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी