चंदवा पुलिस की अपील, वाहन के कागजात साथ रखें

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) स्थानीय पुलिस द्वारा इंदिरा चौक पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Oct 2020 06:43 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 05:14 AM (IST)
चंदवा पुलिस की अपील, वाहन के कागजात साथ रखें
चंदवा पुलिस की अपील, वाहन के कागजात साथ रखें

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): स्थानीय पुलिस द्वारा इंदिरा चौक पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। कागजात की जांच की गई। पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मदन कुमार शर्मा ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन के कागजात साथ लेकर चलें। अपनी सुरक्षा का ख्याल रखें। पुलिस को भी इसमें सहयोग प्रदान करें। वैश्विक महामारी कोरोना काल में परिवहन विभाग द्वारा चंदवा में अनवरत वाहन चेकिग अभियान चला दंड राशि वसूल की जा रही है। ऐसे में लोगों का कहना है कि विभाग ने चंदवा को चारागाह बना लिया है। वैश्विक महामारी के बीच लोगों की आर्थिक स्थिति ऐसे ही बदहाल हो गई है। इस कोरोना काल में सुस्त पड़े विभागीय कार्य के बीच विभाग द्वारा चेकिग अभियान चलाकर वह क्या जताना चाह रही है। क्या सिर्फ दंड राशि की वसूली ही एकमात्र कार्य बच गया है। कई लोगों के कागजात विभाग के पास लंबे समय से लंबित हैं। उसे दुरुस्त करने की पहल नहीं की जा रही। एनएच पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। कई लोगों की जान जा चुकी है। क्या उसके प्रति विभाग का कोई उत्तरदायित्व नहीं है। विभाग को दंड राशि वसूली के साथ व्यवस्था भी दुरूस्त करनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी