हेरहंज प्रखंड में चार दुकानदार मिले संक्रमित

संवाद सूत्र हेरहंज (लातेहार) हेरहंज प्रखंड मुख्यालय में लगातार कोरोना फैलता जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2020 05:06 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2020 05:06 PM (IST)
हेरहंज प्रखंड में चार दुकानदार मिले संक्रमित
हेरहंज प्रखंड में चार दुकानदार मिले संक्रमित

संवाद सूत्र, हेरहंज, (लातेहार) हेरहंज प्रखंड मुख्यालय में लगातार कोरोना फैलता जा रहा है। शुक्रवार को मुख्यालय के चार दुकानदार कोरोना संक्रमित पाए गए। इन्हें रात्रि में 108 एंबुलेंस से लातेहार राजहरा कोविड सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया। ज्ञात हो कि एक सप्ताह में हेरहंज में अबतक 18 पुलिसकर्मी व चार ग्रामीण कोरोना संक्रमित हो चुके है। पहली बार हेरहंज थाने से पुलिस संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद हेरहंज मुख्यालय के 55 दुकानदारों व ग्रामीणों ने जांच के लिए अपना सैंपल दिया था। इनमें चार युवक कोरोना संक्रमित मिले। सभी युवक 25 से 30 वर्ष के बीच के हैं। पहली बार हेरहंज के स्थानीय लोगों का कोरोना संक्रमित पाएं जाने से सभी दुकानदार भयभीत हैं। हेरहंज मुख्य सड़कों में वीरानी छाई हुई है। स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों का कहना है कि हेरहंज में कोरोना थाने के पुलिसकर्मियो से ही फैल रहा है। इससे पहले हमलोग सुरक्षित थे। प्रखंड प्रशासन ने कोरोना संक्रमित पाए गए युवकों की दुकान व घरों को रस्सी बांधकर सील कर दिया है। सभी को अपने अपने घरो में रहने की हिदायत दी गई है।

chat bot
आपका साथी