छठ घाट व्यवस्थित करने में जुटे समिति सदस्य

लोक आस्था के महान पर्व छठ की तैयारियों में समिति सदस्य और श्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 19 Nov 2020 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 19 Nov 2020 07:08 PM (IST)
छठ घाट व्यवस्थित करने में जुटे समिति सदस्य
छठ घाट व्यवस्थित करने में जुटे समिति सदस्य

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : लोक आस्था के महान पर्व छठ की तैयारियों में समिति सदस्य और श्रद्धालु जुट गए हैं। छठ घाटों और सरोवरों में अ‌र्ध्य देने की प्रशासनिक अनुमति के बाद से समिति सदस्य छठ घाटों की व्यवस्था को बेहतर बनाने की कवायद में लोग जुटे हैं। छठ घाटों पर किसी व्रती और श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इधर छठ महापर्व के दूसरे दिन छठव्रतियों ने खरना किया। नेम से बने खीर-पूड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद लोगों के बीच खीर (खरना प्रसाद) का वितरण किया गया। खरना के साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया। माना जाता है कि खरना के प्रसाद में काफी बल होता है। इसके खाने से तेजस्विता, निरोगिता और बौद्धिक क्षमता बढ़ती है। इसलिए व्रती के साथ-साथ परिजन व अन्य लोग इसका प्रसाद ग्रहण करना नहीं भूलते। विवेकानंद छठ पूजा समिति सदस्यों द्वारा देवनद-दामोदर छठ घाट, कामता कुजरी छठ पूजा समिति द्वारा भूषाढ़ नदी छठ घाट, नगर छठ पूजा समिति द्वारा नगर घाट के अलावा आसपास के गांवों की पूजा समितियों द्वारा छठ घाट के साथ पहुंच पथों पर बिजली की व्यवस्था, लज्जागृह समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त की जा रही है। 20 नवम्बर, शुक्रवार को अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को और 21 नवंबर शनिवार की सुबह उदयाचलगामी सूर्य को व्रती अ‌र्घ्य प्रदान करेंगे। इसके साथ ही महापर्व का समापन हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी