पांच अक्टूबर को जेवीएम विधायक प्रकाश राम भाजपा में होंगे शामिल

स्थानीय परिसदन में लातेहार विधायक प्रकाश राम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Oct 2019 06:07 PM (IST) Updated:Wed, 02 Oct 2019 06:07 PM (IST)
पांच अक्टूबर को जेवीएम विधायक प्रकाश राम भाजपा में होंगे शामिल
पांच अक्टूबर को जेवीएम विधायक प्रकाश राम भाजपा में होंगे शामिल

संवाद सूत्र, लातेहार : स्थानीय परिसदन में लातेहार विधायक प्रकाश राम की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में पांच अक्टूबर को भाजपा में विधायक प्रकाश राम के शामिल होने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में लातेहार प्रखंड के 13 पंचायतों के अध्यक्ष , प्रभारी , प्रखंड कमिटी , जिला कमिटी व सभी केंद्रीय सदस्यों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की। मौके पर विधायक ने बताया कि लातेहार विधानसभा क्षेत्र के 35 से 40 हजार कार्यकर्ता के साथ भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मिलन समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर उपस्थित नेताओं को कार्यक्रम की सफलता के लिए कई दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम के दिन आने वाले सभी कार्यकर्ताओं के लिए रूट मैप तैयार किया गया।

chat bot
आपका साथी