ईवीएम प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का आयोजन

चंदवा : प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को वीवीपैट की प्रदर्शनी लगाई गई। उपस्थित लोगों को

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 05:17 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 05:17 PM (IST)
ईवीएम प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का आयोजन
ईवीएम प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण का आयोजन

चंदवा : प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को वीवीपैट की प्रदर्शनी लगाई गई। उपस्थित लोगों को ईवीएम संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरबिन्द कुमार ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की रीढ़ है। लोकतंत्र को सु²ढ़ बनाने के लिए लोगों की बृहतर सहभागिता आवश्यक है। मतदान की व्यवस्था को और सु²ढ़ बनाने के लिए ईवीएम/वीवीपैट की व्यवस्था की गई है। इसके बेहतर प्रयोग के लिए इसके प्रयोग का समुचित ज्ञान आवश्यक है। प्रभारी जीपीएस इसीदोर आईंद व कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार ने उपस्थित लोगों को ईवीएम संचालन का प्रशिक्षण दिया। इस आयोजित प्रदर्शनी सह प्रशिक्षण में राजकुमार पाठक, अनिल प्रसाद, उदयचरण भारती, विजय कुमार, फौदार राम, केदार महतो, रामनंदन प्रसाद के अलावा राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, बीएलओ, सुपर वाईजर समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी