विद्यालय के बरामदा से महिला का शव बरामद

मनिका : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप हरिजन स्कूल के बरामदा से एक महिला का शव पुल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jun 2018 06:19 PM (IST) Updated:Thu, 21 Jun 2018 06:19 PM (IST)
विद्यालय के बरामदा से महिला का शव बरामद
विद्यालय के बरामदा से महिला का शव बरामद

मनिका : प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा विद्यालय के समीप हरिजन स्कूल के बरामदा से एक महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है। ग्रामीणों के द्वारा शव होने की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर मनिका पुलिस के एएसआई एमएन शर्मा, लक्ष्मण बैठा पहुंचे और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका की पहचान बन्दुआ कोयलागड़ा निवासी शिला देवी 45 वर्ष के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि 11 बजे कोयलगड़ा से अपने नैहरा नकटा रांकिकला जा रही थी। मनिका पहुंचने के बाद अधिक दारू पी ली। इसके बाद भटकते हुए हरिजन स्कूल की तरफ चली गई। अधिक दारू पीने व भीषण गर्मी के कारण लड़खड़ाते हुए विद्यालय के बरामदा में चली गई। जब गांव के ग्रामीण नजदीक जाकर देखे तो कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत थाना प्रभारी को दी। पुलिस तत्परता दिखाते हुए मृतक का पता लगाने में कामयाब हुई। बताया जा रहा है कि मृतका का पति बालेश्वर उरांव रांची में रिक्शा चलाता है।

chat bot
आपका साथी