हुटाप उप स्वास्थ्य केंद्र हुआ जर्जर, गिर रहा छत का प्लास्टर

संवाद सूत्र चंदवा (लातेहार) प्रखंड के हुटाप पंचायत में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन जर्जर हो गय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 08:20 PM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 05:17 AM (IST)
हुटाप उप स्वास्थ्य केंद्र हुआ जर्जर, गिर रहा छत का प्लास्टर
हुटाप उप स्वास्थ्य केंद्र हुआ जर्जर, गिर रहा छत का प्लास्टर

संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार): प्रखंड के हुटाप पंचायत में स्थित उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन जर्जर हो गया है। आएं दिन इसके छत का प्लास्टर टूट कर गिर रहा है। छत के प्लास्टर के टूटकर गिरने के कारण खतरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी के साथ यहां आनेवाले मरीजों के साथ पर खतरा मंडराता रहता है। ऐसा ही एक हादसा तब होने से बचा जब यहां कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी शांर्ति आइंद बाहर के कमरे में गांव के एक मरीज को दवा दे रही थी। इसी क्रम में अंदर के कमरे का प्लास्टर अचानक से टूटकर गिर गया। यह सौभाग्य रहा कि स्वास्थ्य कर्मी और मरीज दोनों बाहर के कमरे में थे। स्वास्थ्य कर्मी की मानें तो एक वर्ष पूर्व भी बाहर कमरे की छत का प्लास्टर भरभरा कर नीचे गिर गया था। तब भी हादसा होने से बचा था।

30 वर्ष से अधिक है पुराना भवन: जानकारी के अनुसार उप स्वास्थ्य केन्द्र का भवन 30 वर्ष से अधिक पुराना है। भवन के पुराने होने के कारण इसकी ढलाई कमजोर हो गई है। बाहर से रंगरोगन होने के कारण इसके जर्जर होने का आभास नहीं होता लेकिन अंदर के कमरों के गिरे प्लास्टर इसकी हकीकत बयां करते हैं। लगातार टूटकर गिरते प्लास्टर के बीच इसकी मरम्मति की मांग जोर पकड़ने लगी है।

क्या कहते हैं सीएचसी प्रभारी: सीएचसी प्रभारी डा. नंद कुमार पांडेय ने इस बावत बताया कि भवन के पुराने व जर्जर होने की जानकारी मिली है। विभाग को संबंधित जानकारी देकर इसके बेहतरीकरण का प्रयास किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी