चंदवा में झामुमो नेता पिटाई से घायल

चंदवा झामुमो के केंद्रीय सदस्य दिवंगत रामदेव गंझू के पुत्र रविन्द्र गंझू (रवि) पर सोमवार की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Aug 2019 09:28 PM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 06:37 AM (IST)
चंदवा में झामुमो नेता पिटाई से घायल
चंदवा में झामुमो नेता पिटाई से घायल

चंदवा : झामुमो के केंद्रीय सदस्य दिवंगत रामदेव गंझू के पुत्र रविन्द्र गंझू (रवि) पर सोमवार की अहले सुबह वीराटोली कोल साइडिग के पास जानलेवा हमला हुआ। हमले की वजह कोल साइडिग में वर्चस्व को लेकर बताया जाता है। घायल रवि के करीबी लोगों ने बताया कि रविवार की रात्रि लगभग साढ़े तीन बजे फोन कर डैम के पास बुलाया। रवि अपने एक साथी राजीव भगत को साथ लेकर गया। जहां 20-25 लोग मौजूद थे। रवि और वहां खड़े लोगों के साथ तू-तू-मैं-मैं होने लगा। इसके बाद उस पर हमला कर दिया गया। मामले की नजाकत समझते ही रवि का साथी राजीव पास के सैप पिकेट पहुंचा और मदद की गुहार लगाई। थोड़ी देर बाद जब सैप के जवानों वहां पहुंचे तो पाया कि खून से लथपथ रवि बेसुध पड़ा था। अचेतावस्था में उसे एक निजी क्लीनिक लाया गया जहां उपचार के बाद उसे रांची रेफर कर दिया गया। अपराधियों ने रवि को अपने हिसाब से मार दिया था। रवि को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। हाथ की एक अंगुली टूट गई है। पूरे शरीर में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद से बीराटोली कोल साइडिग में विरानगी छा गई है। रैक साइडिग में खड़ी है, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। ----वर्चस्व को बताया जा रहा वजह : सोमवार की अहले सुबह झामुमो नेता सह कोल व्यावसायी रवि गंझू के साथ हुए मारपीट को वर्चस्व की लड़ाई बताया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो सायडिग में कार्यरत समिति के बीच हुए तनाव के बाद अन्य लोग सक्रिय हो गए थे। विगत कई महीनों से वर्चस्व को लेकर लड़ाई की सुगबुगाहट की चर्चा थी। लोगों की निगाहें पुलिसिया अनुसंधान पर टिकी है।

chat bot
आपका साथी