छिपादोहर में चला सफाई अभियान

बरवाडीह : छिपादोहर मंडल के भाजयुमो मंत्री उपेंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार को देवी मंडप

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 05:19 PM (IST)
छिपादोहर में चला सफाई अभियान
छिपादोहर में चला सफाई अभियान

बरवाडीह : छिपादोहर मंडल के भाजयुमो मंत्री उपेंद्र यादव के नेतृत्व में रविवार को देवी मंडप व डाक घर परिसर में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया गया। जिसमें दर्जनों कार्यकताओं के साथ छिपादोहर स्थित देवी मंडप और डाक घर के अगल बगल की झाड़ी की सफाई की गई। इस दौरान सभी लोगों ने अपने आसपास स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता की संकल्प लिया गया। वहीं बरवाडीह महाकाल सेवा समिति ने बरवाडीह के विवेकानद चौक की सफाई की गई। इसके साथ ही अगल बगल में लगे झाडी की भी सफाई की।इस अभियान में डॉ एसके सुबोद, हर्षवर्धन ¨सह , राणा प्रताप, उमेश कुमार , बैजनाथ प्रसाद, भाजयुमो मंडल महामंत्री अजय सोनी भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, बिगन ¨सह, राजेश प्रसाद गुप्ता ,गणेश ठाकुर, अर¨वद कुमार, महेश्वर उरांव, अजीत कुमार, मुकेश राम, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद नरेंद्र कुमार उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी