घर पर गिरा पेड़, तीन गंभीर घायल

बेतला : बेतला के कुटमू मोड़ के पास बीती रात बारिश के दौरान वर्षो पुराना बरगद का पेड़ ए

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Jul 2018 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 30 Jul 2018 07:29 PM (IST)
घर पर गिरा पेड़, तीन गंभीर घायल
घर पर गिरा पेड़, तीन गंभीर घायल

बेतला : बेतला के कुटमू मोड़ के पास बीती रात बारिश के दौरान वर्षो पुराना बरगद का पेड़ एक घर पर गिर गया। पेड़ गिरने से घर की दीवार ढह गई, जिससे मनमती देवी, अर्जुन ¨सह व शोभा देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को रात में ही इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया। घटना के दूसरे दिन सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों के प्रयास से सीआरपीएफ, पुलिस और स्थानीय जवानों ने प्रयास कर मलबा हटाया। घटना से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने पथ को जाम भी कर दिया। हलांकि बाद में अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया गया। पीड़ित लोगों को राहत उपलब्ध कराने में प्रशासन और स्थानीय नेता व सामाजिक कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

chat bot
आपका साथी