विश्व शांति व सद्गुण विकसित करता है यज्ञ

गायत्री शक्तिपीठ के स्थापना दीपोत्सव सह शक्ति संवर्धन 24 कुंडी गायत्रभ् महायज्ञ को लेकर चारदिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को झुमरीतिलैया के अड्डी बंगला रोड स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण से कलशयात्रा निकाली गई। इसमें 501 महिलाएं व युवतियां कलश लेकर चल रही थीं। कार्यक्रम के शुरूआत में धर्म ध्वजारोहण जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 08:11 PM (IST)
विश्व शांति व सद्गुण विकसित करता है यज्ञ
विश्व शांति व सद्गुण विकसित करता है यज्ञ

झुमरीतिलैया (कोडरमा): गायत्री शक्तिपीठ के स्थापना दीपोत्सव सह शक्ति संवर्धन 24 कुंडी गायत्री महायज्ञ के पहले दिन रविवार को झुमरीतिलैया के अड्डी बंगला रोड स्थित दुर्गा मंडप प्रांगण से कलशयात्रा निकाली गई। इसमें 501 महिलाएं व युवतियां कलश लेकर चल रही थीं। कार्यक्रम के शुरूआत में धर्म ध्वजारोहण जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य विश्व में शांति स्थापित करना तथा मनुष्यों के सद्गुण का जागरण हो। 24 कुंडीय हवन के द्वारा वातावरण शुद्ध होगा। आज के युवा पीढ़ी को नशा से दूर रहने की जरूरत है। गायत्री परिवार के द्वारा सात सरोकार नशा उन्मूलन, संस्कार, आस्था परिवर्तन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन, नारी जागरण और पर्यावरण के प्रति जो कार्य किये जा रहे हैं वे काफी सराहनीय है। इस अवसर पर कलश पूजन कर्ता लखनलाल दीक्षित ने कहा कि 24 कुंडीय हवन के द्वारा वातावरण शुद्ध होंगे और लोगों के संस्कार ऊंचे होंगे। कलशयात्रा में शामिल महिला-पुरुष, युवक-युवतियों के द्वारा गीत-संगीत प्रस्तुत किये जा रहे थे एवं नशा उन्मूलन, पर्यावरण, संरक्षण से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर चल रहे थे। इसमें'मंगल कलश सजाकर निकली यह भारत की नारियां','जाग गई है नारियां सावधान','आओ-आओ सुहागन नारी, कलश सिर पर धारण करो','घर-घर अलख जाएंगे हम बदलेंगे जमाना' एवं नशा उन्मूलन पर 'नशा नाश की जड़ की है भाई, फल इसका अति दुखदायी आदि नारे लिखे थे। कलशयात्रा गायत्री मंदिर पहुंची जहां कलश में जल भरा गया। इसके उपरांत महाराणा प्रताप चौक, रांची-पटना रोड, झंडा चौक, स्टेशन रोड होते हुए पुन: दुर्गा मंडप पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर गायत्री मंदिर के मुख्य ट्रस्टी अर्जुन राणा, यज्ञ समिति के अध्यक्ष उमेश्वर प्रसाद, राजेंद्र मिस्टकार, मनोज साव, बबलू सोनकर, राजेश कुमार, मृत्युंजय भास्कर, केदार विश्वकर्मा, रामस्वरूप विश्वकर्मा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, शिव कुमार वर्णवाल, राजेश कुमार, शक्ति साव, एके मंडल, गणेश प्रसाद, राजदीप प्रसाद, संतोष वर्णवाल, वार्ड पार्षद रीता देवी, सुनीता सिंह, शिला वर्णवाल, वीणा ज्योति, नीलम शहाबादी, सुजाता वर्णवाल, सुनीता वर्णवाल, फूलकुमारी भारती, कौशल्या चौधरी, सीता देवी, सुधा देवी, मीना देवी, गौरी देवी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी