5 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण आज

झारखंड स्थापना दिवस पर आज लगेगा मेला

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:16 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 07:16 PM (IST)
5 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण आज
5 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण आज

झुमरीतिलैया (कोडरमा): झारखंड के 18वीं स्थापना दिवस पर कोडरमा जिला में जिला प्रशासन के द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी डीडीसी आलोक त्रिवेदी ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 11 बजे समाहरणालय परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया जाएगा जिसमें डीसी भुवनेश प्रताप ¨सह, एसपी एम. तमिल वाणन समेत जिले के कई पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं संध्या में झुमरीतिलैया के शिव वाटिका में लाभुकों के बीच लगभग 5 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास के लाभुकों को घरों की चाभी, मुद्रा लोन योजना के लाभुकों को भी परिसंपत्ति दी जाएगी। इसके उपरांत जिले के विभिनन सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में नागरिक उड्डयन सह हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, कोडरमा सांसद डॉ. रवींद्र राय, शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, आवास बोर्ड के अध्यक्ष सह बरकट्ठा विधायक जानकी यादव, बरही विधायक मनोज यादव, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी। वहीं विभिन्न विद्यालयों में भी राज्य स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी