19 से शुरू होगी भाजपा की 12 दिवसीय पदयात्रा

सतगावां प्रखंड के मध्य विद्यालय बासोडीह में रविवार को भाजपा मंडल की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बैठक प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 07:48 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 07:48 PM (IST)
19 से शुरू होगी भाजपा की 12 दिवसीय पदयात्रा
19 से शुरू होगी भाजपा की 12 दिवसीय पदयात्रा

सतगावां (कोडरमा): सतगावां प्रखंड के मध्य विद्यालय बासोडीह में रविवार को भाजपा मंडल की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बैठक प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा उपस्थित थे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर भाजपा की रीति व नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए 19 दिसंबर से 30 दिसंबर तक 12 दिवसीय पदयात्रा की करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान केन्द्र व राज्य सरकार की जनहित के कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। भाजपा बैठक के प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा ने बताया कि योजनाओं का लाभ हर वार्ड, पंचायत तथा बूथों तक पहुंचाना है। वहीं मुख्य अतिथि महेंद्र वर्मा ने कहा कि सभी 59 बूथों में पदयात्रा के लिए टोली सभी 25 सदस्यों की सूची बनाएं। यह टोली 19 दिसंबर से 30 दिसंबर के बीच विभिन्न वार्डों में केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा आम नागरिकों को दी जाने वाली सुविधाओं और लाभों के बारे में विस्तार पूर्वक घर घर जाकर बताएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष रविशंकर ¨सह ने की, जबकि संचालन सांसद प्रतिनिधि बालमुकुंद ¨सह ने किया। बैठक में बीस सूत्री सदस्य अनिल ¨सह, पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष शंभू मोदी,भाजयुमो प्रखंड मीडिया प्रभारी मोनू कुमार, भाजपा प्रखंड मीडिया प्रभारी विकास पांडेय, पूर्व सैनिक रामस्वरूप यादव, प्रदीप कुमार, विकास कुमार शर्मा, सुमित कुमार गुप्ता, सदानंद यादव, चंद्रदेव राय, संजय विश्वकर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी