खदान दुर्घटना में एक मजदूर की मौत, एक गंभीर

मरकच्चो (कोडरमा): कोडरमा जिले के नवलशाही थानांतर्गत एक पत्थर खदान में असुरक्षित तरीके से खनन के दौरा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jun 2018 06:21 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jun 2018 06:21 PM (IST)
खदान दुर्घटना में एक मजदूर की मौत, एक गंभीर
खदान दुर्घटना में एक मजदूर की मौत, एक गंभीर

मरकच्चो (कोडरमा): कोडरमा जिले के नवलशाही थानांतर्गत एक पत्थर खदान में असुरक्षित तरीके से खनन के दौरान हुई दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। घटना शुक्रवार की सुबह सात बजे की है। मृतक की पहचान पवन दास (24) व घायल की पहचान अनिल कुमार दास (28) के रूप में कई गई है। दोनों नवलशाही थाना क्षेत्र के जमडीहा के रहने वाले हैं। दोनों मजदूर सुबह खदान में पहुंच कर ड्रिल किए गए होल में ब्ला¨स्टग के लिए मसाला भर रहे थे। इसी दौरान पैंतीस-चालीस फीट की ऊंचाई से एक बड़ा पत्थर का हिस्सा सीधा पवन के सर पर गिर गया जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि उसके साथ काम कर रहा अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अनिल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद नवलशाही थाना प्रभारी मो. शाहिद रजा व एसआइ रामकृत प्रसाद मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया है। इधर, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्थर खदान नवलशाही निवासी भीम साह का बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर कोडरमा के सहायक खनन पदाधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

chat bot
आपका साथी