विद्युत तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

मरकच्चो, कोडरमा : नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नावलशाही के सिंहप

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 08:04 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 08:04 PM (IST)
विद्युत तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत
विद्युत तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत

मरकच्चो, कोडरमा : नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नावलशाही के सिंहपुर क्रशर मंडी के समीप गुरुवार को एक मजदूर की मौत विधुत प्रवाहित तार की चपेट में आने से हो गई। घटना शाम सात बजे की है। मृतक की पहचान बिहार के सोनहो थाना क्षेत्र के ग्राम सरकंडा निवासी पिंटू यादव के रूप में कई गई है। जानकारी अनुसार मृतक सिंहपुर स्थित स्टोन क्रशर में मजदूरी करता था। शाम को छुट्टी के बाद राशन लेने के लिए दुकान जा है था। इसी दौरान विधुत प्रवाहित तार जमीन पर गिरा हुआ था मजदूर तार के चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलनें के बाद थाना प्रभारी मो. शाहिद रजा, एएसआइ आरके प्रसाद, हेमलाल यादव दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्ट मार्टम के लिए कोडरमा सदर भेज दिया।

chat bot
आपका साथी