सदस्यता सूची जल्द प्रदेश कार्यालय में करें समर्पित : बेदी

सदस्यता सूची जल्द करें प्रदेश कार्यालय में समर्पित बेदी संवाद सूत्र झुमरीतिलैया (कोडरमा) झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार सदस्यता अभिया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Jan 2022 08:18 PM (IST) Updated:Sat, 15 Jan 2022 08:18 PM (IST)
सदस्यता सूची जल्द प्रदेश कार्यालय में करें समर्पित : बेदी
सदस्यता सूची जल्द प्रदेश कार्यालय में करें समर्पित : बेदी

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): झारखंड प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए जिला सदस्यता अभियान प्रभारी बलजीत सिंह बेदी शनिवार को कोडरमा पहुंचे। जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकू की अध्यक्षता में जिलाध्यक्ष कार्यालय में बैठक हुई। बैठक में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित हुए। बेदी ने कहा कि अगले माह के अंत तक जिला एवं प्रखंड से ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस में जोड़कर सदस्यता सूची प्रदेश कार्यालय में जमा करना है, ताकि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव को लेकर आहरता पूरी की जा सकें। जिलाध्यक्ष मनोज सहाय पिकु ने वरिष्ठ कांग्रेसजनों को प्रखंड का प्रभार देकर प्रखंडवार सदस्यता अभियान को गति देने पर बल दिया। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, वरिष्ठ कांग्रेसी अनवारुल हक, गणेश स्वर्णकार, वरीय उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, उपाध्यक्ष आशीष पांडेय, महासचिव संजय सेठ, असंगठित प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ पासवान, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष फैयाज कैसर, डोमचांच प्रखंड अध्यक्ष लीलावती मेहता, मरकच्चो प्रखंड अध्यक्ष केदार राणा, कार्यकारी अध्यक्ष यासीन अंसारी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, सतगावां प्रखंड अध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह, जयनगर प्रखंड अध्यक्ष फहीम खान, कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष राजू सिंह, चंदवारा प्रखंड प्रभारी सिराज अंसारी, अल्पसंख्यक महासचिव चांद आलम, महताब आलम, मो गुलजार, अनंत कुमार मेहता, मीडिया प्रभारी जहीर उद्दीन सहित जिला एवं प्रखंड के पदाधिकारियों ने सदस्यता सूची समर्पित किया और फरवरी माह तक प्रखंड एवं पंचायत में घर-घर जाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने की वचनबद्धता जताई। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी सह पूर्व जिला परिषद सदस्य स्व. भुनेश्वर राम के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

chat bot
आपका साथी