खपरैल का मकान गिरा, हजारों का नुकसान

संवाद सूत्र मरकच्चो (कोडरमा) बरसात के मौसम में मिट्टी का घर गिरने का सिलसिला जारी है। श्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 07:55 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 07:55 PM (IST)
खपरैल का मकान गिरा, हजारों का नुकसान
खपरैल का मकान गिरा, हजारों का नुकसान

संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): बरसात के मौसम में मिट्टी का घर गिरने का सिलसिला जारी है। शनिवार रात हुई लगभग 8 बजे की जोरदार बारिश में प्रखंड मुख्यालय मरकचो के मध्य पंचायत स्थिति तुरिया टोला निवासी शांति देवी पति संजय राम का खपरैल मकान शनिवार की रात अचानक गिर गया। मकान गिरने से उक्त मकान में रखे गए खाद्य सामग्री, बेशकीमती लकड़ी ,जरूरी कागजात, समेत अन्य समान मकान के मलबे के साथ दब गया। गृह स्वामी शांति देवी ने बताया कि मकान गिरने से लगभग 80 से 90 हजार का नुकसान हुआ है। गृहस्वामी ने प्रखंड प्रशासन से मुआवजे को लेकर गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी