जनता की आवाज को दबाना चाहती है सरकार: मनोज

झारखंड स्थापना दिवस पर अपनी मांगों को ले शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे राज्य के पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज व जेल भेजे जाने के विरोध में सोमवार को कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने काला विल्ला लगाकर समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सहाय ¨पकु ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 06:54 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 06:54 PM (IST)
जनता की आवाज को दबाना चाहती है सरकार: मनोज
जनता की आवाज को दबाना चाहती है सरकार: मनोज

कोडरमा: झारखंड स्थापना दिवस पर अपनी मांगों को ले शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे राज्य के पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज व जेल भेजे जाने के विरोध में सोमवार को कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के लोगों ने काला बिल्ला लगाकर समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनोज सहाय ¨पकु ने की। धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज सहाय ¨पकु ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करने का हक सबको है, जबकि रघुवर सरकार जनता की आवाज को कुचलने का कार्य कर रही है। आनेवाले समय में जनता इसका हिसाब करेगी। वहीं वरीय नेता रामलखन ¨सह ने कहा कि ने कहा कि रघुवर सरकार मनमानी पर उतर आयी है। सरकार गोली व बंदुक के बल पर लोगों की आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जो वादा जनता से किया था उसे पूरा नहीं कर पाने का खुन्नस आम जनता पर निकाल रही है। वहीं रामलखन पासवान, नारायण वर्णवाल, गणेश स्वर्णकार, जिला उपाध्यक्ष वसी अहमद खान, युवा नेता नसीम अंसारी ने पारा शिक्षकों सहित पत्रकारों पर लाठीचार्ज किए जाने को अलोकतांत्रित बताया। वहीं महिला जिलाध्यक्ष बेवी सिन्हा ने कहा कि ने पारा शिक्षकों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ अविलंब कार्रवाई होनी चाहिए। धरना कार्यक्रम को फहीम खान, अरूण कुमार ¨सह, भागीरथ पासवान, भोला दास, फैयाज केसर, मो. आमीर ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्वा सुमन अर्पित किया। मौके पर युवा जिला उपाध्यक्ष नसीम अख्तर, साउथ खान, तारिणी ¨सह, केसरी देवी, लक्ष्मण विश्वकर्मा, मो. सलीम, उषा ¨सह, इशरत जहां, महमूद खातून, सुबोद कुमार, देवेद्र ¨सह, सूरज कुमार, कुंदन साह, मंतोष शाह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी