10 बच्चों के हृदय में छेद का निश्शुल्क ऑपरेशन

गिफ्ट ऑफ लाइफ इस सत्र की सबसे बेहतरीन मानवता की सेवा का प्रोजेक्ट, शुक्रवार को हमारे क्लब से 31 बच्चों के स्क्री¨नग शहर के दो प्रतिष्टित डॉक्टर डॉ नरेश पंडित एवम अजय सेठ के द्वारा किया गया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 06:25 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 06:25 PM (IST)
10 बच्चों के हृदय में छेद का निश्शुल्क ऑपरेशन
10 बच्चों के हृदय में छेद का निश्शुल्क ऑपरेशन

फोटो ::: 5 में है। कोडरमा: गिफ्ट ऑफ लाइफ इस सत्र की सबसे बेहतरीन मानवता की सेवा का प्रोजेक्ट, शुक्रवार को हमारे क्लब से 31 बच्चों के स्क्री¨नग शहर के दो प्रतिष्ठित डॉक्टर डॉ नरेश पंडित एवम अजय सेठ के द्वारा किया गया,जिसकी अंतिम स्क्री¨नग 2 अक्टूबर को अमृता इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कोच्चि केरला से आये डॉक्टरों की टीम के द्वारा किया। इसमें 10 बच्चों का चयन अंतिम रूप से निश्शुल्क ऑपरेशन के लिए किया गया। वहीं 2 नवंबर को रोटरी कोडरमा से 7 बच्चों को निश्शुल्क ऑपरेशन कोच्चि रवाना किया गया। संस्था के द्वारा इन बच्चों के हृदय के छेद का ऑपरेशन निश्शुल्क किया जाएगा। इस परियोजना के परियोजना निर्देशक रो. अशोक कुमार ने इस परियोजना की सफल होने में अहम भूमिका निभाई। मौके पर क्लब के सचिव अमित कुमार ने कहा कि क्लब निरन्तर इस तरह की परियोजना को लेने और लोगो के चेहरे में मुस्कान लाने के लिए कटिबद्ध है। अध्यक्ष रो. संगीता शर्मा ने पूरे क्लब के सदस्यों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस तरह के विशेष परियोजना ही हमारा उद्देश्य है। हम पूरे वर्ष कोशिश करेंगे कि इस परियोजना का लाभ हमारे जिले के जरूरतमंद बच्चों को मिलता रहे।

chat bot
आपका साथी