भारत बंद को लेकर विपक्षी दलों की तैयारी पूरी

पेट्रॉलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि एवं राफेल डील में हुई घोटाले के विरोध में सोमवार को आहूत भारत बंद को लेकर विपक्षी दलों ने कमरकस लिया है। रविवार की संध्या सभी विपक्षी दलों ने माकपा जिला सचिव रमेश प्रजापति के नेतृत्व में झुमरीतिलैया के बेलाटांड़ दुर्गा मंडप परि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:05 PM (IST)
भारत बंद को लेकर विपक्षी दलों की तैयारी पूरी
भारत बंद को लेकर विपक्षी दलों की तैयारी पूरी

झुमरीतिलैया: पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि एवं राफेल डील में हुई कथित घोटाले के विरोध में सोमवार को आहूत भारत बंद को लेकर विपक्षी दलों ने कमरकस ली है। । रविवार की संध्या सभी विपक्षी दलों ने माकपा जिला सचिव रमेश प्रजापति के नेतृत्व में झुमरीतिलैया के बेलाटांड़ दुर्गा मंडप परिसर से मशाल जुलूस निकाला गया। इसमें राजद, कांग्रेस, भाकपा, माकपा, जेवीएम व अन्य दलों के दर्जनों कार्यकर्ता जुलूस में शामिल हुए। वहीं जुलूस शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए झंडा चौक पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर मोदी व रघुवर सरकार के विरोध में नारेबाजी की। वक्ता राजद अध्यक्ष गुलाम जिलानी, माकपा सचिव रमेश प्रजापति, भाकपा नेता महादेव राम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मनोज सहाय ¨पकु, जेवीएम जिला अध्यक्ष बेदू साव ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में भय, भूख व भ्रष्टाचार का आलम है। पेट्रॉलियम पदार्थों के मूल्य वृद्धि कर जनता पर अतिरिक्त बोझ डालने का काम किया है। इससे आम आवाम हलकान है। पेट्रोलियम पदार्थाें के मूल्यवृद्धि का सीधा असर रोजमर्रा के सामानों में पड़ रहा है। जिससे आम लोगों का घर का बजट पूरी तरह चरमरा गया है। आम आवाम को राहत देने का भरोसा दिलाने वाली इस सरकार में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब, मध्यमवर्गीय को हो रही है। मूल्यवृद्धि के नियंत्रण के दिशा में सरकार का रवैया पूरी तरह सुस्त है। इससे बड़ी कंपनियों को सीधा फायदा पहुंच रहा है। नेताओं ने कहा कि भ्रष्टाचारमुक्त का दावा करने वाली इस सरकार के सभी विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। फ्रांस के साथ हुई राफेल डील पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई समझौता के बाद मौजूदा सरकार ने दोगुनी से अधिक कीमत पर यह डील की है। प्रधानमंत्री इस डील में शामिल मंत्रियों मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सदस्य तुलसी मोदी, राजेंद्र जयसवाल, संजय शर्मा, नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार राम, उत्तम दास पाल, सईद नसीम, सहूद खान, रामलखन पासवान, सुरेश मोदी, भागीरथ पासवान, जहीरउद्दीन, उमेश साव, केशरी देवी, राजेश यादव, लक्षमण यादव, भोला दास, जेवीएम से अरसद खान, सुनिल यादव, उत्तम शर्मा, विजय रजक, अमरेंद्र शर्मा, लक्षमण मंडल, युगलकिशोर शर्मा, रामप्रसाद साव, राजू ¨सह, मो. डब्लू, राजद से नवीन जैन, छोटे सरकार, छोटू यादव, चद्रदेव यादव, बासदेव यादव, दिलीप शर्मा, दिलीप बर्मा, रामबालक चौधरी, अर्जुन यादव, राजकुमार यादव, आजाद अंसारी, भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक, उदय द्विवेदी सहित विभिन्न दलों के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी