ब्रम्हाकुमारी बीके अनीता ने विधायक को बांधी राखी, आत्मस्मृति का तिलक लगाया

ब्रम्हाकुमारी बीके अनीता ने विधायक को बांधाी राखी आत्मस्मृति का लगाया तिलक

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Aug 2022 05:48 PM (IST) Updated:Thu, 11 Aug 2022 05:48 PM (IST)
ब्रम्हाकुमारी बीके अनीता ने विधायक को बांधी राखी, आत्मस्मृति का तिलक लगाया
ब्रम्हाकुमारी बीके अनीता ने विधायक को बांधी राखी, आत्मस्मृति का तिलक लगाया

ब्रम्हाकुमारी बीके अनीता ने विधायक को बांधी राखी, आत्मस्मृति का तिलक लगाया

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सहाना रोड कोडरमा शाखा के तत्वावधान में बीके अनिता बहन ने गुरुवार को विधायक डा. नीरा यादव के निवास पहुंचकर राखी बांधी। साथ ही आत्म स्मृति का तिलक लगाकर दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। साथ ही प्रसाद भी भेंट की। मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों को भी ईश्वरका संदेश दिया गया और सौगात भी भेंट की गई। बीके अनिता बहन ने रक्षाबंधन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के समय सारे मनुष्य अभी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे है। लोग कई प्रकार की बुराइयों के बंधन में बंधे हुए हैं। ऐसे में स्वयं निराकार परमात्मा इस धरा पर अवतरित होकर हम सबको पवित्रता के बंधन में बांध कर मर्यादा पूर्ण जीवन जीने की शक्ति देते हैं। इससे हम अपनी भी रक्षा और दूसरों की रक्षा कर सकते हैं। इसलिए बहनें भाई उनकी कलाई पर राखी बांधकर पवित्रता के लिए रक्षा की कामना करती है। जो कि रक्षाबंधन पवित्रता का ही सूचक है। साथ मे बीके संजय भाई भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी