विद्यालयों में आनलाइन मनाया गया पर्यावरण दिवस

संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए झुमरी तिल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 07:45 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 07:45 PM (IST)
विद्यालयों में आनलाइन मनाया गया पर्यावरण दिवस
विद्यालयों में आनलाइन मनाया गया पर्यावरण दिवस

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए झुमरी तिलैया गुमो स्थित बचपन प्ले स्कूल ने बच्चों के लिये आनलाइन ही पर्यावरण दिवस की गतिविधियों का आयोजन किया। जिसमें पेड़ लगाना, बर्ड फीडर बनाना, पर्यावरण जागरुकता के लिये पोस्टर बनाना, निबंध, स्लोगन लिखना आदि गतिविधिया प्रमुख थी। वर्ग नर्सरी से यूकेजी के लिए अलग तथा वर्ग 1 से 6 के लिए अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर पर्यावरण के प्रति अपनी जागरुकता दिखाई। विद्यालय के निदेशक अविनाश सेठ तथा मनीष कपसिमे ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर बच्चों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की। स्कूल के सीईओ प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हर व्यक्ति को ये समझना होगा कि जब पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तब ही इस धरती पर जीवन संभव है। वहीं स्कूल की प्रधानाचार्या नीरजा ने भी बच्चों को पर्यावरण दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जीवन में बदलाव लाना बहुत जरुरी है। वर्तमान समय में कोविड-19 से लड़ने के लिए हमें अपने आसपास के पर्यावरण को मजबूत बनाने की बेहद आवश्यकता है। हमारा पर्यावरण दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों में प्रकृति की रक्षा के लिये जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजिका अनीता कुमारी, सीसीए इन्चार्ज अर्चना चंदन, शिक्षिका पूजा झा, मारिया मंडल, श्वेता अग्रवाल, संजू कुमारी, दिव्याली कुमारी, पूनम तेजपाल, नेहा, निधी, सोनाली, अमिशा तथा अभिभावकों का योगदान सराहनीय रहा। विश्व पर्यावरण दिवस पर आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन :

ग्रिजली कालेज आफ एजुकेशन झुमरीतिलैया कोडरमा की एनएसएस इकाई एवं आइक्यूएसी के संयुक्त तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक आनलाइन प्रश्नोत्तरी, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता और वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्या डा. संजीता कुमारी ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इस कोरोना काल ने भी पर्यावरण के प्रति इंसान को अपने बर्ताव में बदलाव लाने की चेतावनी दी है।

चित्र बना बच्चों ने दिए पर्यावरण सुरक्षा के संदेश :

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा आयोजित पेंटिग और भाषण प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल के 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। बच्चों ने हमारे जीवन में पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला और इसकी सुरक्षा और संरक्षण में आम आदमी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वहीं दूसरी ओर बच्चों ने पर्यावरण से संबंधित अनेक प्रकार के पेंटिग बनाकर लोगों को जागरूक किया तथा उन्हें पर्यावरण के प्रति सजग और सावधान रहने के लिए प्रेरित भी किया। यह प्रतियोगिता ऑनलाइन हुई थी। भाषण प्रतियोगिता में अंशिका सिंह, रिया कुमारी, माही पांडेय, इशिका सिंह, आकांक्षा कुमारी, श्रेया भट्ट और मयंक पांडेय के ऑडियो-वीडियो तथा पेंटिग में राज मोदी, आशिका सलूजा, सृष्टि राज, जाह्नवी ओझा, सृष्टि रानी, लक्ष्य कुमार और खुशी शर्मा की पेंटिग को वन विभाग भेजा गया है। प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव प्रमोद कुमार और प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम 10 पौधे लगाने की आवश्यकता है। इससे पर्यावरण तो सुरक्षित होगा ही आने वाले समय में आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

:::::::::::: शैमरॉक गुरुकुल में बच्चों के बीच ऑनलाइन पेंटिग ::::::::::::

पेंटिग के माध्यम से बच्चों ने पानी का संरक्षण करना, पेड़ लगाना जैसे महत्वपूर्ण विषयों को दर्शाया। स्कूल की प्राचार्या सीमा सिंह ने पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण बातें बच्चों को बताई और ज्यादा पेड़ लगाने को कहा। इस अवसर पर योग शिक्षक आकाश सेठ (कोडरमा जिला योग संघ के सचिव) ने बच्चो को योग की जानकारी दी और इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखने को कहा ।

chat bot
आपका साथी