प्रधान लिपिक को दी गई श्रद्धांजलि

सतगांवा अंचल के प्रधान लिपिक दिनेश कुमार की 31 दिसंबर की रात्रि सड़क दुर्घटना में हुए निधन पर बुधवार को अंचल कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में प्रखंड, अंचल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 07:51 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 07:51 PM (IST)
प्रधान लिपिक को दी गई श्रद्धांजलि
प्रधान लिपिक को दी गई श्रद्धांजलि

जयनगर (कोडरमा): सतगांवा अंचल के प्रधान लिपिक दिनेश कुमार की 31 दिसंबर की रात्रि सड़क दुर्घटना में हुए निधन पर  बुधवार को अंचल कार्यालय परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में प्रखंड, अंचल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मियों ने उनके आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस अवसर पर राजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने दिनेश कुमार के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके निधन से एक अच्छे कर्मी की कमी महसूस होगी। इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, प्रखंड नाजिर चंद्रशेखर साहू, अंचल नाजिर प्रमोद बख्शी, एमपीडब्ल्यू अनिल कुमार पासवान, मनोज प्रियदर्शी, अर¨वद कुमार, सहाबुद्दीन, प्रमोद बक्शी, बाबू लाल यादव, पंकज ¨सह, आनंद बक्शी, रवि रंजन, मनोज ¨सह, असलम राही, धीरेंद्र ¨सह सहित कई कर्मी उपस्थित थे। इधर, राउतडीह( बासोडीह)में  गुरुवार को राजद कार्यालय मे शोक सभा का आयोजन किया गया। ज्ञात हो की सतगावां अंचल कार्यालय के प्रधान लिपिक दिनेश कुमार उम्र 45 वर्ष, की मौत सड़क दुर्घटना में चाराडीह के समीप 31 दिसंबर की संध्या हो गई थी। उनकी मृत्यु पर प्रखंड कार्यालय में भी1 जनवरी को एक शोक सभा का आयोजन किया गया था। शोकसभा में राजद प्रखंड अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, अनुसूचित जाति के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, मुखिया मथुरा प्रसाद यादव, मुखिया प्रतिनिधि नरेश यादव ,सरयू यादव,मो. इरशाद आलम, मिथिलेश यादव, प्रदीप यादव,

दीपेश यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी