एड्स से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

प्रखंड के तरवन स्थित यूनिक प्रोग्रेसिव उच्च विद्यालय में शुक्रवार को स्नेहदीप हॉली क्रॉस हजारीबाग के तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उदघाटन विद्यालय के व्यवस्थापक ब्रह्मदेव यादव, स्नेहदीप हॉली क्रॉस हजारीबाग के ब्लॉक कोर्डिनेटर प्रिया देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Sep 2018 07:20 PM (IST) Updated:Fri, 07 Sep 2018 07:20 PM (IST)
एड्स से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी
एड्स से बचाव के लिए जागरूकता जरूरी

फोटो:. 3 में है। संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा): प्रखंड के तरवन स्थित यूनिक प्रोग्रेसिव उच्च विद्यालय में शुक्रवार को स्नेहदीप हॉली क्रॉस हजारीबाग के तत्वावधान में एड्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के व्यवस्थापक ब्रह्मदेव यादव, स्नेहदीप हॉली क्रॉस हजारीबाग के ब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रिया देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर विद्यालय व्यवस्थापक ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि लोग अज्ञानतावश इस भयानक बीमारी के शिकार हो जाते हैं। आज हमें जागरूक होने की जरूरत है तभी इस बीमारी से निजात पा सकते हैं। हॉली क्रॉस हजारीबाग के ब्लॉक कॉर्डिनेटर प्रिया देवी ने कहा कि लोग इसे छुआछूत की बीमारी समझ लेते हैं परंतु ऐसा नहीं है। यह एचआईवी नामक वायरस से फैलता है जो असुरक्षित यौन संबंध और खुन के माध्यम से फैलता है। आज जागरूकता के अभाव में कई जिलों में एड्स अपना पांव बडे़ पैमाने पर फैला रहा है। अगर इसे नहीं रोका गया तो एक दिन विकराल रूप धारण कर लेगा। उन्होंने कहा कि झारखंड से एड्स की बीमारी में कमी आये इसके लिए हॉली क्रॉस की ओर हजारीबाग, चतरा, गिरिडीह और कोडरमा के गांव गांव तथा स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हॉली क्रॉस के द्वारा एड्स पीड़ित बच्चों के लिए हजारीबाग में स्कूल भी चलाया जा रहा है, ताकि समाज में उसे किसी तरह का ताना ना सहना पडे़। उन्होंने कहा कि आज नवजात बच्चों को एड्स न हो इसके लिए जन्म के समय में ही आईसीटीसी के माध्यम से न्यूरापिन नामक दवा दी जाती है। उन्होंने कहा कि अगर एक से छह माह तक लगातार बुखार रहे, कुछ भी खाने पर डायरिया हो जाय, वजन में कमी होने लगे, हीमोग्लोबीन में कमी हो तो समझ लेना चाहिए कि एड्स का लक्षण है। मौके पर शिक्षक समीर कुमार, मंगलदेव राजक, अजय कुमार, संतोष कुमार, राजेश रविदास, ईशा कुमारी, सुदामा कुमारी, रबिना कुमारी, नासरिन परवीन, फुल कुमारी, शाहीन परवीन, नेहा कुमारी, नाजमा परवीन, प्रीति कुमारी, शीला कुमारी, काजल कुमारी आदि कई छात्राएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी