पौधे लगा संव‌र्द्धन का लिया संकल्प

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरूवार को प्रखंड के कंद्रपडीह में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संजय साव ने आम का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं ने भी फलदार और छायादार पौधा लगाया और इन पौधों की देखरेख कर संव‌र्द्धन करने और पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Sep 2018 06:59 PM (IST) Updated:Thu, 06 Sep 2018 06:59 PM (IST)
पौधे लगा संव‌र्द्धन का लिया संकल्प
पौधे लगा संव‌र्द्धन का लिया संकल्प

जयनगर (कोड़रमा): भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को प्रखंड के कंद्रपडीह में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संजय साव ने आम का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इसके बाद कई कार्यकर्ताओं ने भी फलदार और छायादार पौधा लगाया और इन पौधों की देखरेख कर संव‌र्द्धन करने और पर्यावरण को संरक्षित करने का संकल्प लिया। इस मौके पर संजय साव ने कहा कि पौधे लगाने से ज्यादा महत्वपूर्ण है उस पौधे को बचाकर बड़ा करना। लोगों को चाहिए कि वे अपने बच्चों की तरह ही पौधों की भी देखभाल तबतक करें, जबतक पौधे पेड़ नहीं बन जाय। उन्होंने कहा आज बडे़ पैमाने पर पेड़ काटे जा रहे हैं परंतु उस अनुपात में पेड़ लगाए नहीं जा रहे हैं। इसलिए पर्यावरण प्रदूषित होते जा रहा है इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। मौके पर भाजपा प्रखंड उपाध्यक्ष राजू साव, ग्राम विकास समिति के सचिव पंकज साव, बबलू यादव, मुकेश कुमार, सुरेश साव, शिवकुमार साव, इंद्रजीत रजक, अजय साव, विनय साव आदि उपस्थित थे। मरकच्चो मंडल युवा मोर्चा के सदस्यों ने लगाए पौधे मरकच्चो: भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देश भर मे किए जा रहे पौधारोपण कार्यक्रम के तहत मरकच्चो मंडल युवा मोर्चा के सदस्यों ने गुरुवार को प्रखंड के सिमरिया मे एक कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न स्थानों मे पौधारोपण किया । पौधारोपण के क्रम मे सभी सदस्यों मे वृक्षों की रक्षा का भी संकल्प लिया। इस मौके पर जिला महामंत्री रविन्द्र गुप्ता, महामंत्री नंदलाल गुप्ता , उपाध्यक्ष सोनू पाण्डेय, रोहित बर्णवाल, फलजीत कुमार बजरंग दल संयोजक बिपिन बर्णवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी