2022 तक हर पंचायत में होगा इंटर कॉलेज: नीरा

जिले भर के विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का एक दिवसीस उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को झुमरीतिलैया के शिववाटिका में किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद शिक्षा मंत्री डा. नीरा यादव ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 10:58 PM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 10:58 PM (IST)
2022 तक हर पंचायत में होगा इंटर कॉलेज: नीरा
2022 तक हर पंचायत में होगा इंटर कॉलेज: नीरा

कोडरमा: जिले भर के विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को झुमरीतिलैया के शिववाटिका में किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से मौजूद शिक्षा मंत्री डा. नीरा यादव ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को बेहतर बनाने में प्रबंधन समिति का अहम दायित्व है। ग्रामीण इलाकों में प्रबंधन समिति को सरकार स्तर से कई अधिकार सौंपे गए हैं। इसका उद्देश्य स्कूलों में हर तरह की व्यवस्था को सुदृढ बनाना है। शैक्षणिक स्तर में व्यापक सुधार करना है। लेकिन इस दिशा में कमी महसूस की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब सरकार का प्रयास शिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना है। इसके लिए जिला को जीरो ड्रॉप आउट बनाया जा रहा है। पंचायतों में दूर-दराज गांवों के बच्चों को भी उच्च शिक्षा मिले इसके लिए स्कूलों को अपग्रेड किया जा रहा है। वर्ष 2022 तक राज्य के सभी पंचायतों में इंटर तक की शिक्षा की व्यवस्था का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वर्तमान में कुछ पंचायतों में हाई स्कूलों को प्लस टू में अपग्रेड करने की प्रक्रिया चल रही है। स्कूलों में व्यवस्था बहाल के लिए विद्युत, पेयजल, बेंच-डेस्क की व्यवस्था की गई। वहीं सभी बच्चों को आधार शि¨डग कराने की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने को कहा। वहीं आवास बोर्ड के चेयरमैन बरकठ्ठा विधायक जानकी यादव ने प्रबंधन समिति को विद्यालयों पर कड़ी नजर रखने को कहा। साथ ही विद्यालय विलय की प्रक्रिया को अनावश्यक बताया। डीसी भुवनेश प्रताप ¨सह ने समिति को ससमय शिक्षकों की उपस्थिति, मध्याह्न भोजन एवं विद्यालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। साथ ही सभी बीईईओ को वाटसएप्प ग्रुप बनाकर प्रबंध समिति को जोड़ने व प्रतिदिन मॉनिट¨रग करने को कहा। इस मौके पर डीडीसी आलोक त्रिवेदी, डीईओ शिवनारायण साह, एडीपीओ देवेश कुमार के अलावा सभी बीईईओ, एपीओ आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी